आईपीएस जयदीप प्रसाद बने मध्य प्रदेश वुशु संघ के अध्यक्ष

देवास। मध्य प्रदेश वुशु संघ के कार्यकारिणी तथा साधारण सभा की बैठक 3 मई को स्थानीय यूथ हॉस्टल, रानीताल, जबलपुर में संपन्न हुई । बैठक में सचिव मनोज गुप्ता ने दस्तावेज प्रस्तुत कर बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के परिपालनार्थ मध्य प्रदेश शासन द्वारा विगत 23 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश वुशु संघ का निर्वाचन कर हमारी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संस्था का प्रभार सौंप दिया गया है, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉक्टर जितेंद्र जामदार अध्यक्ष, मनोज गुप्ता सचिव , मनोज पाटीदार उपाध्यक्ष, विजेंद्र खरसोदिया कोषाध्यक्ष , बृजेश धुरैटे सह सचिव, तथा इंद्रदेव शर्मा, सोहनलाल सेन व मानिंद शेरअली खान सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस बात का समर्थन करते हुए माननीय उच्च न्यायालय तथा कलेक्टर जबलपुर द्वारा नामित निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गोरखपुर, जबलपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा के उपरांत बैठक की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश वुशु संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने व्यक्तिगत कारणवश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे कर संस्था में संरक्षक के रूप मे कार्य करने की पेशकश की, संस्था के समस्त सदस्यों से चर्चा के उपरांत उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार ने संस्था में अचानक रिक्त हुए एकमात्र पद की प्रतिपूर्ति हेतु संस्था के सदस्य आईपीएस जयदीप प्रसाद का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन सचिव मनोज गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया ने किया। साधारण सभा की बैठक में उपस्थित संस्था के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से हर्ष व्यक्त करते हुए इस विषय पर सहमति प्रदान की। डॉक्टर जितेन्द्र जामदार ने संस्था के नवीन अध्यक्ष जयदीप प्रसाद का स्वागत पुष्प कुछ भेंट कर किया तथा कहा कि प्रदेश के वुशु खिलाडियों और मध्य प्रदेश वुशु संघ के हित में हम अब और भी सशक्त तरीके से कार्य करेंगे। नवीन अध्यक्ष जयदीप प्रसाद ने कहा कि वूशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश के खेल संचालक से चर्चा करके हम मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वुशु स्पर्धाएं आयोजित करेंगे, मध्य प्रदेश पुलिस तथा अन्य विभागों में भी खेल कोटे से वुशु खिलाडिघ्यों की भर्ती हेतु प्रयास करेंगे। आईपीएस जयदीप प्रसाद को अध्यक्ष बनने पर जिला वूशु संघ के मुख्य संरक्षक श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक देवास, महाराज विक्रम सिंह पवार, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, प्रीतम सिंह सोलंकी, प्रेम परमार, रजनीश साहू, रोहिणी कलाम, अजय कुंभकार, रश्मि कलम, मनोज मालवीय, जितेंद्र पाटीदार उप सरपंच, वैदेही शर्मा, ऋषभ त्रिवेदी ,रेणुका कलाम, वेदांत खरसोदिया, उमा पाटीदार, ऋतिक सोलंकी अनिकेत चौधरी ,बहादुर सिंह सोलंकी, विजेंद्र राणा आदि ने शुभकामनाएं दी।

