आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

राजनीति के महागुरू महेश जोशी को दी श्रद्धांजलि 

देवास। निरंतर छः दशक तक राजनीतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और खेल जगत पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व मंत्री कुशल संगठन राजनीति के महागुरु स्वर्गीय महेश जोशी (काका ) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और स्वर्गीय श्री जोशी के कार्य को याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज राजानी एवं भगवान सिंह चावड़ा ने बताया कि महेश जोशी ने राजनीति में कई मध्य प्रदेश में कोई नेता स्थापित किया जो देश और प्रदेश में सर्वोच्च पद पर है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल में उन्हें शैडो सीएम कहा जाता था। कोई सी सरकारी योजना पास करना और उसको अमलीजामा पहनना उनके विचारों को व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, पार्षद दीपेश कानूनगो , पूर्व पार्षद गोवर्धन देसाई ,पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौड़, प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस दिग्विजय सिंह झाला, नईम एहमद, महेंद्र धारू ,निलेश वर्मा ,नवाब मिर्जा,संजय रैकवार,रितेश सांगते , जयप्रकाश चौधरी,अतुल राजपूत , इरशाद नागौरी, उबेद शेख, प्रथम पवार आदि उपस्थित थे।  संचालन चंद्रपाल सिंह सोलंकी छोटू ने किया तथा आभार विजय सिंह चौहान मोनू ने माना ।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...