आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय पुष्टि मार्गीय वैष्णव परिषद की बैठक संपन्न दिसवाल अध्यक्ष एवं टोपरानी सचिव मनोनीत 

देवास। अंतर्राष्ट्रीय पुष्टि मार्गीय वैष्णव परिषद की बैठक आवास नगर में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सक्सेना, प्रदेेश संगठन मंत्री राजीव विजयवर्गीय पोलायकला, राधेश्याम शुजालपुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम यमुना महारानी, यमुनाष्टक का पाठ कर पधारे अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में वैष्णव परिषद अध्यक्ष हेतु राजेश दिसवाल, संगठन मंत्री लोकेश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष सतीश विजयवर्गीय लुहारी वाले, सचिव निदेश टोपरानी, सहसचिव अभय शाह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र महाजन, सदस्य राकेश सोनी, मोहनसिंह तोमर, प्रफुल्ल विजयवर्गीय, दीपक सक्सेना, रानी महाजन, लता विजयवर्गीय, गिरिजा सोनी, अर्चना तोमर, मीनाक्षी टोपरानी, वैशाली शाह, स्वाती दिसवाल को सर्वसम्मती से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री राजीव विजयवर्गीय ने सभी वैष्णवजन को सम्बोधित करते हुुए पुष्टिमार्गीय वैष्णवों का सर्वप्रथम संगठन ई 1906 विक्रम संवत 1962 में पूज्य पाद गोस्वामी जीवनलालजी महाराज बंदर, पुरूषोत्तम महाराज अमरेली की प्रेरणा से वैष्णव परिषद के नाम हुआ। परिषद द्वारा 50 वर्षो तक पुष्टि मार्ग के लिए भारतीय धर्मदर्शन, सभ्यता, संस्कृति और परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना, मानव कल्याणकारी कार्य करना,  वैष्णव प्राणि मात्र का मित्र होता है वह किसी से द्वेष नहीं करता, दयालु होता है, अभिमान रहित होता है, क्षमाशील, सदा संतुष्ष्ट रहता है, दृढ़ निश्चयी, निर्भय, क्रोध नहीं करता, संसार में अनासक्त होकर निंदा स्तुति समान समझता है। जोे समर्पित  वस्तु का सेवन नहीं करता, विवेक, धैर्य और आश्रय की वृत्ति रखो। अंतराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद का देवास जिले का विस्तार किया गया। पदाधिकारियों को श्री राधे अंकित अंग वस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। संचालन लोकेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार दिनेश टोपरानी ने माना। 

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...