अटल जी भाजपा के ही नही, सभी दलों के सर्वमान्य नेता थे, अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाई जन्म जयंती

देवास। पूर्व प्रधानमंत्री, युग पुरुष एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम एजाज खान एवं विधायक गायत्रीराजे पवार के निर्देशानुसार शहर के वार्ड क्रं. 36 के बूथ क्रमांक 245 पर मनाई गई। सर्वप्रथम अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जनहित कार्यो को याद करते हुए मोर्चा के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात अटल जी की जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज शेख विनर ने कहा कि पं. अटल बिहारी वाजपेई ने सबसे पहले परमाणु परीक्षण किया। भारत में शिक्षा क्रांति लाई और सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना शुरू की। अटल जी भाजपा के ही नही, सभी दलों के सर्वमान्य नेता थे। विपक्ष में होने के बावजूद अपनी कुशल नीति से भारत का पक्ष रखकर विदेश में भी सबसे लोकप्रिय नेता रहे। ऐसे महान नेता व देशभक्त की पावन जयंती पर हम सभी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते है। कार्यक्रम के दौरान हाजी इकबाल ठेकेदार, बब्बू भाई, जलील शैख, साबू चाचा, बब्बू उस्ताद, गुड्डू राष्ट्रीय आदि वरिष्ठजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। तत्पश्चात मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर शकील शेख, रफीक खान, आमीन शेख, इकबाल पटेल, जाकिर कुरैशी, लालू भाई, समीर शेख, जाशेद शे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार इमरान शेख बेटू ने माना।

