अबेकस नेशनल कंपटीशन में रुद्र गोयल नेशनल चैंपियन बने

देवास। पूरे पूरे देश के 20 राज्य से लगभग 75 फ्रेंचाइजी सेंटर के 1550 विद्यार्थियों के बीच मास्टरमाइंड कंपनी द्वारा आयोजित अबेकस नेशनल कंपटीशन में रुद्र गोयल नेशनल चैंपियन बने। इसमें रुद्र रितेश गोयल ने गणित आधारित अबेकस चैंपियन कंपटीशन में नेशनल चैंपियन की ट्रॉफी प्राप्त की। पिछले वर्ष इसी कंपटीशन की स्टेट लेवल में भी रूद्र गोयल विजेता थे। इसी के साथ अनिरुद्ध वर्मा, अमोल ठाकुर तथा दक्ष शर्मा ने रनर अप की ट्रॉफी प्राप्त की।
डॉ पोरवाल मास्टरमाइंड अबाकस सिविल लाइन देवास के विद्यार्थी रुद्र बिना रुके 1000 तक की टेबल बोल पाते हैं और उनकी गणितीय कैलकुलेशन कैलकुलेटर से भी बहुत तेज है। उनकी सफलता पर मास्टरमाइंड अबेकस केंद्र की डायरेक्टर श्रीमती माधुरी पोरवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
यह जानकारी देते हुए संस्था के कॉर्डिनेटर डॉ. रजनीश पोरवाल ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से मास्टरमाइंड अबेकस के द्वारा देवास के विद्यार्थियों को अबेकस पद्धति से उनकी गणितीय क्षमताओं का विकास किया जा रहा है। डॉ पोरवाल मास्टरमाइंड अबाकस के 100% विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता का परचम लहराया है।






