अभाविप की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, सोलंकी अध्यक्ष एवं चौहान नगर मंत्री बने

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर परिषद द्वारा 9 जुलाई राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में नगर इकाई द्वारा युवा उद्घोष का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवास की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय एएफडी संयोजक मंगला टेकाम (दीदी) का उद्बोधन रहा। उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, यशवंतराव केलकर जैसे महापुरुषों को अपना आदर्श मानने वाले युवा भारत के है। इसलिए पुन: भारत को विश्व गुरु बनने में समय नहीं लगेगा। निर्वाचन अधिकारी अमित जोशी, विशेष उपस्थिति विभाग संयोजक गौतम पंचोली, जिला संयोजक आयुषी कानूनगो उपस्थित थे। निर्वाचन अधिकारी ने (2023-24) नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष राजदीप सिंह सोलंकी (सर), उपाध्यक्ष आनंद पंडित, सोनाली पठवे, अमित द्विवेदी, नेहा वावगे, नगर मंत्री अमन चौहान, नगर सहमंत्री दक्ष यादव, फरीद पटेल, विशाल गुर्जर, मुस्कान प्रजापति, नगर कार्यालय मंत्री राहुल मनेठिया, नगर कार्यालय सहमंत्री उत्तम सिंह देवड़ा, नगर महाविद्यालय प्रमुख नमन शर्मा, नगर महाविद्यालय सह प्रमुख अनुज प्रजापति, आशीष सोलंकी, नगर विद्यालय प्रमुख हर्ष अग्रवाल, नगर विद्यालय सह प्रमुख सार्थक परमार , पलक मिश्रा, नगर सोशल मीडिया प्रमुख उज्जवल नागर, सह प्रमुख हर्षवर्धन सिंह पवार, नगर एसएफडी प्रमुख पंकज दोसरिया (सर), नगर एसएफडी संयोजक शुभम सावनेर, सह संयोजक जया चंद्रभान, अंशुल कारपेंटर, नगर एसएफएस प्रमुख रोहन कौशल, सह प्रमुख आयुष, नगर कला मंच प्रमुख आनंद नरवले सह प्रमुख रोशनी कुमावत, तनिष्का पांचाल, नगर क्रीड़ा संयोजक सुयेश पासी, नगर क्रीड़ा प्रमुख प्रेम शर्मा, सह प्रमुख निर्जल चौधरी, नगर मैडिविजन प्रमुख प्रिंस जैन, सह प्रमुख धीरज धाकड़, नगर छात्रावास प्रमुख लोकेंद्र शुक्ला, नगर कार्यकारिणी सदस्य पीयूष चौहान, मोहित यादव, हर्ष सोलंकी, विशाल वर्मा, मोहित चौहान, उज्जवल यादव, अविनाश डांगी, मयंक परमार, रितेश तिवारी, अंशुल कारपेंटर, रोहित नागर, आयुष ठाकुर, शैलेंद्र कुमावत को बनाया गया।

