
देवास। नवरात्रि में माँ चामुण्डा टेकरी पर आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास नगर के कार्यकर्ताओं ने माँ शारदीय नवरात्रि में माता टेकरी पर अपनी सेवाएं दी। अभाविप के सेवार्थ विद्यार्थी (एसएफएस) के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे देवास माता टेकरी पर सेवा कार्य किया। नगर मंत्री दक्ष यादव ने बताया की इस सेवा कार्य मे नौ दिनों तक लगभग 250 कार्यकर्ता लगातार 24 घंटे अपनी सेवाए देते रहे। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराना, दिव्यांग श्रद्धालुओं को व्हील चैयर की मदद से दर्शन कराना, पानी की व्यवस्था करना, स्वच्छता का ध्यान रखना आदि अन्य प्रकार की सेवाएं दी। जरूरत पडने पर अभाविप आगे भी तत्पर रहेगा।

