आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

अभा अनुसूचित जाति परिषद ने 75 वां संविधान दिवस मनाया 

देवास। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद देवास द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा उज्जैन चौराहा पर भारतीय संविधान के निर्माता द्वारा समर्पित संविधान दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर संविधान महान ग्रंथ की पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पित की गई। आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई थी। डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रस्तुत संविधान को स्वीकार करने के पश्चात 60 दिन के बाद 26जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन की कठोर परिश्रम और रात दिन चक्कर संविधान सभा के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न देशों के संविधान अध्ययन करने के पश्चात बाबा साहब द्वारा यह संविधान की रचना की गई। लोकतंत्र का यहां शासन प्रणाली चलाने तथा संप्रभुता संपन्न देश के लिए नागरिकों के अधिकार उनके कर्तव्य एवं संपत्ति का अधिकार कर आर्थिक सामाजिक समानता पर आधारित कानून व्यवस्था की व्याख्या की गई है। उक्त विचार उपस्थित वक्ताओं ने व्यक्त किया तथा संविधान की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता मदनलाल जेठवा, अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पोरवाल, डॉ मुन्ना सरकार, सत्यवान पाटिल, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बाबूलाल मालवीय, अध्यापक बाबूलाल मालवीय, कांग्रेस सेवा नेता अधिकारी कर्मचारी के अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, अनुसूचित जाति परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश मालवीय, राजेश गोंदिया, कैलाश बौद्ध, कुंदन मालवीय पहलवान, दिलीप सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनुसूचित जाति परिषद के जिला अध्यक्ष आत्माराम परिहार ने कहा कि हम संविधान के रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देंगे। यह प्रतिज्ञा सभी उपस्थित परिषद के सदस्यों ने ली।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...