आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

अयोध्या से लौटते समय महामंडलेश्वर श्री 1008 राधे राधे बाबा का किया स्वागत

देवास। म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम कुमावत ने बताया कि अयोध्या से लौटते समय अखिल भारतीय संत समिति संयुक्त महामंत्री केन्द्रीय विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल में श्री 1008 राधे राधे बाबा एवं उस्ताद फाउंडेेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने अयोध्या दर्शन कर देवास में मां तुलजा भवानी, मां चामुण्डा माता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर इस अवसर पर महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि अब देश में भगवान राम राम राज्य की स्थापना या भाव हो चुकी है अब पूरे भारतवर्ष में राम के पद चोन पर चलकर पूरे देश को हर घर में राम में बनाया जाएगा आज पूरा देश पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है क्योंकि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आचार्य विचारों सद्गुणों को हर मनुष्य को अपने जीवन में लाने का प्रयास कर आएंगे। भगवान राम एक महान राजा थे। उन्होंने दया, सत्य, सदाचार, मर्यादा, करुणा और धर्म का पालन किया। भगवान राम ने समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया था। इसी कारण से उनको मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।  रेल्वे स्टेशन रोड पर मजदूर कार्यालय पर मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल के सदस्य लोकेश विजयवर्गीय, अजय उपाध्याय लक्ष्मीनारायण मारू, त्रिभुवन शर्मा, हुकुमसिंह दरबार, दामोदरराव जाधव, रमेश कौशल, छतरसिंह दरबार, लोकेश विश्वकर्मा, श्रीराम कुमावत, रामकली बेन, संगीता केवट, सुनीता मालवीय, रिद्धिका विजयवर्गीय ने राधे बाबा की आरती कर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...