
देवास। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता संघ 6 यूनियन एक साथ संयुक्त मंच भोपाल नीलम पार्क में सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री को निमंत्रण भी दिया गया था। 26 जुलाई 2023 को प्रदेश के 52 जिलों के कार्यकर्ता एकत्रित हुई जिसमें सभी बहनों ने अपनी अपनी समस्या बताई और कहा कि जायज मांगों के लिए संयुक्त मंच के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दें न्यूनतम वेतन लागू किया जाए एवं मिनी कार्यकर्ता सहायिका के मानदेय में विसंगति हुई उसको दूर किया जाए। मिनी कार्यकर्ता को कार्यकर्ता का दर्जा दिया जाए एवं सभी शासकीय सुविधा का लाभ दिया जाए। 2018 में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी रिटायरमेंट के बाद एक लाख और सवा लाख दिया जाएगा जो रिटायर हो चुकी उन बहनों को रिटायरमेंट राशि दी जाए। 6 संगठन की बहनों का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में एक संगठन के बैनर के नीचे घोषणा नहीं कर सकते इसका सभी बहनों ने विरोध किया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता संघ ने मिलकर एक संयुक्त मंच तैयार किया जिसमे 50000 ज्यादा की संख्या मौजूद रही। संयुक्त मंच के द्वारा यह तय किया गया है कि 15 दिनों में यदि सुनवाई नहीं होगी तो सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साहिका आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शहरी कार्यकर्ता एवं मिनी कार्यकर्ता संघ मध्य प्रदेश अध्यक्ष यामिनी पाटील, उपाध्यक्ष रानी सिंह, कोषाध्यक्ष संजना प्रसाद, जरीना खान, स्नेह लता गौड़, उमा तिवारी, प्रदेश महामंत्री रंजना राणा के नेतृत्व में देवास जिले से सभी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहीं।


