Uncategorizedआपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता सहायिका संघ का जिला सम्मेलन संपन्न

देवास। देवास में नवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मिनी कार्यकर्ता संघ का जिला कार्यक्रम 6 अक्टूबर रविवार को विक्रम सभा भवन जवाहर चौक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देवास जिले की सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की न्याय पूर्ण मांगे अभी तक शासन द्वारा पूर्ण नहीं की जाने पर अधिवेशन में देवास जिले की सभी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने संकल्प लिया है कि आगामी एक दो माह में आंगनबाड़ी का मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अधिवेशन देवास नगर में किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी संघों को आमंत्रित किया जाएगा एवं संयुक्त मोर्चा बनाया जाएगा। जिसमें आंगनबाड़ी की एकमात्र मांग की आंगनबाड़ी को नियमित कारण किया जाए, पिछले 40 -50 वर्षों से न्याय की बाट जोह रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ठोस रणनीति के तहत देवास नगर में प्रदेश का सबसे बड़ा अधिवेशन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनका हक दिलाने के लिए आंगनबाड़ी को नियमित करण करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तन मन धन से सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल की उपस्थिति रही। आंगनबाड़ी के संरक्षक रामभान सिंह, आंगनबाड़ी के प्रभारी महेंद्र सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रुक्मणी यादव, कोषाध्यक्ष संजना परसाई, संभाग अध्यक्ष जरीना खान, संभाग उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, जिला अध्यक्ष उमा तिवारी, जिला महामंत्री स्नेहलता गौड, जिला कोषाध्यक्ष अनीता सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अनीता कचोले, उदय नगर अध्यक्ष मनीषा गंगराड़े, विनिया सोलंकी, राम कुमारी सोनी, सोनू पाठक, ममता सोनी, सोनू जादव, कौशल्या तंवर सहित जिले भर की आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...