आपका शहरदेवासधर्म-आध्यत्ममध्यप्रदेश

आईटीआई ग्राउंड पर 11 से 15 जनवरी तक भव्य श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ, भव्य यज्ञशाला पंडाल की तैयारियां अंतिम चरण में है

देवास। 11 से 15 जनवरी तक आईटीआई मैदान पर श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यज्ञ समिति सदस्य यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 24 घंटे लगे हुए हैं।भव्य यज्ञशाला पांडाल के साथ कार्यक्रम को गरिमामय बनाने तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। यज्ञ पंडाल बड़वानी के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। पूर्व में हनुमान जी की ध्वजा यज्ञ रक्षा हितार्थ बद्रिकाश्रम बद्री धाम से पधारे शीतल दास जी एवं आगरोद पंचमुखी धाम आश्रम के 108 कृष्ण गोपाल दास जी महाराज के हाथों स्थापित की जा चुकी है। श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के मुख्य यजमान सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा रहेंगे। यज्ञ आयोजन समिति के शीतल गहलोत, विशाल शुक्ला, दुर्गेश व्यास, सचिन रघुवंशी, लक्ष्मी नारायण बिरथरे, धीरेंद्र दवे, निस्वार्थ भाव से इस महा धार्मिक आयोजन की तैयारियों में दिन रात लगे हुए हैं। यह जानकारी प्रचार प्रमुख वासुदेव परमार ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...