आपका शहरइंदौरदेवासमध्यप्रदेश

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का प्रथम समाधि दिवस मनाया

देवास। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर श्रद्धापूर्वक वंदन करते हुए श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अलकापुरी, देवास (म.प्र.) में पं. श्री भागचंद जी जैन के सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज, देवास द्वारा भक्तिभाव से आचार्य छत्तीसी विधान संपन्न कराया गया। 36 मूलगुणों के अघ्र्य समर्पित कर अनंत पुण्य अर्जित किया। उक्त आयोजन जगदीप पन्नालाल जैन एवं अरूण जैन (पल्लीवाल) द्वारा किया गया। अनिल जैन (नेहरू युवा केंद्र) द्वारा संगीतमय प्रस्तुति से विधान में ऊर्जा का संचार हुआ। मंगल कलश के पुण्यार्जक, आदेश जैन (एडीजे देवास), डॉ. अनुपम जैन, प्रकाश जैन, गौरव जैन, संजय भायजी एवं कोमल चंद जैन (त्यागी व्रती) थे। दिगंबर जैन देवास, महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी समाज जन के सहयोग हेतु हार्दिक आभार प्रेषित किया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...