आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

आनंदम चातुर्मास में सफलतम आयोजनों की श्रृंखला आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार में

देवास। देवास के आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार में शीलरेखाश्रीजी महाराज साहब के सानिध्य में नए-नए अनुष्ठान और आयोजनों की झड़ी लग रही है। 18 दिन के गौतम कमल तप कि आज पूर्णाहुति हुई। जिसमें 40 से अधिक तपस्वियों ने भाग लिया। यह तप करवाने का लाभ मनीषा प्रमोद बाफना द्वारा लिया गया। तप की पूर्णाहुति के निमित्त एवं गुजरात के गिरनार में विराजित नेमिनाथ परमात्मा के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर मंदिरजी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम दिन परमात्मा नेमिनाथ प्रभु के जन्म का सुंदर चित्रण एवं गृहस्थ जीवन त्याग का सुंदर चित्रण बालिकाओं द्वारा एवं महिला मंडल द्वारा दर्शाया गया। द्वितीय दिन पूज्य गुरुवर्या श्री के सानिध्य में संयम उपकरण वंद्नावली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस में मुख्य लाभार्थी संगीता जितेंद्र मेहता थे। इस कार्यक्रम में सुनील मुकेश कुमार जैन द्वारा गिरनार तीर्थ की सुन्दर रचना की गई एवं विशिष्ट प्रभावना की गई। तृतीय दिन आदिनाथ परमात्मा का विशिष्ट औषधीयो से युक्त जिसमें रक्त चंदन केसुडा के फूल, केशर, दूध,सुगंधित जल, स्वर्ण बरख, उत्तम पुष्प आदि से अभिषेक किया गया।यह अभिषेक देपालपुर के प्रसिद्ध आनंद सागर मंडल ने मंत्रोच्चार के साथ ढोल,नगाड़े, ताशे,शंख नाद और घंटनाद के साथ संपन्न कराया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगण भाव विभोर होकर परमात्मा को अनिमेष नयन से निहारते रहे। करीब चार घंटे चलने वाले अभिषेक में भक्तगण भाव विभोर हो गए और पधारो दादा आओ दादा के नारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया। ऐसा अद्भुत माहौल बना और श्रद्धा का ऐसा सैलाब चढ़ा कि गर्भगृह की दीवारों से एवं परमात्मा की प्रतिमाओं से अमि झरना चालू हो गया। सभी भक्तगण यह चमत्कारिक दृश्य निहार कर धन्य हो गए। अंत सभी भक्तो ने झूमते नाचते प्रभु को बधाया। सकल श्रीसंघ की भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया। अभिषेक और स्वामीवात्सल्य का यह लाभ संतोष कुमार मिश्रीलाल परिवार ने सुनीता बहन के तपस्या के निमित लिया।आदेश्वर ट्रस्ट मंडल ने सभी का आभार माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...