आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

उज्जैन संभाग की प्रथम अग्निवीर साक्षी धाकड़ का किया सम्मान 

देवास। नौ दिवसीय शक्ति की आराधना के साथ शुरू हुए हमारे नव संवत्सर को देवास की देवास ग्रीन्स कालोनी निवासी बिटिया शक्ति स्वरूपा साक्षी मोढ़सिंह धाकड़ ने उज्जैन संभाग की प्रथम अग्निवीर बनकर और खास बना दिया। साक्षी ने राष्ट्र सेवार्थ अपने पिताश्री के पदचिन्हों पर चलते हुए भारतीय सेना में अग्निवीर की सेवा को अपने कर्मपुष्प पर अंकित कर राष्ट्र भक्ति का गौरवशाली भाव जगाया है। साक्षी के इस संकल्प से आज संपूूर्ण देवास शहर अभिभूत हैं। साक्षी के साहस को प्रणाम करते हुए कालोनीवासियों ने साक्षी का हौसला बढ़ातेे हुए पुष्पगुच्छ व शील्ड प्रदान कर स्वागत किया व साक्षी के उज्जलवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर कई उच्च पदों से सेवानिवृत्त पुलिस व आर्मी अफसरों ने साक्षी का सम्मान किया। आभार संग्रामसिंह घार्गे ने माना। 

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...