आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

एस.के.महापात्रा बने बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक

देवास। बैंक नोट मुद्रणालय के एस.के महापात्रा मुख्य महाप्रबंधक सहित आठ अन्य अधिकारी एवं 150 कर्मचारी पदोन्नत हुए। इनकी पदोन्नति से हर्ष का माहौल है। प्रशांत महाजन, विवेकसिंह, नितिन दास, सुनिल दुपारे, डी.जी.एम. से ज्वाईंट जीएम पद पर पदोन्नत हुए। पुष्पेन्द्र पाल, महेन्द्र  घल्के, राजेन्द्र वाघ एएम से डीएम बने। साथ ही कंट्रोल प्रीटिंग कर्मशाला आफिस से 150 कर्मचारी पदोन्नत हुए। बीएनपी सेवा समिति के संयोजक रामेश्वर जलोदिया भी पदोन्नत हुए। सभी पदोन्नत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने पदोन्नती पर दिल्ली कार्पोरेट आपिुस सीएमडी तृप्ती पात्रा घोष, डायरेक्टर एम के सिन्हा, अजय अग्रवाल, बी जे गुप्ता, दीबेन्दु दास, सुनील तिवारी, व्ही बालाजी, डीपी तिवारी, डी के रथ, नरेश्वर नाथ, सचिन अग्रवाल, राजेश बंसल, सुधीर साहू,  एस के महापात्रा ने सर्वोच्च शक्ति माँ तुलजा भवानी माँ चामुण्डा, सर्वशक्तिमान श्री महाकालेश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और सभी ने अपनी पदोन्नति का श्रेय माँ को दिया। माँ चामुण्डा सेवा समिति के संयोजक रामेश्वर जलोदिया, प्रेमेन्द दुबे ने सभी का अभिनंदन किया। उक्त जानकारी रामेश्वर जलोदिया ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...