किलोस्कर ब्रदर्स देवास में भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान

देवास। भारतीय मजदूर संघ सम्बंध इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमिक संपर्क अभियान विगत 1 दिसम्बर 24 से चल रहा है। इसी के अंतर्गत शनिवार को किर्लोस्कर ब्रदर्स के गेट पर इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के महामंत्री महेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों से संपर्क कर श्रमिकों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में बताया। इंजीनियरिंग के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन पेठणकर एडव्होकेट ने सम्बोधित करते हुए श्रमिको के हितों की प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी और श्रमिकों को राष्ट्रवादी विचारों से जुडने का आव्हान किया। संपर्क अभियान में भामस के वरिष्ठ नेता रामभानसिंह, प्रवीण मिश्रा, भरत डाबी, कमलेश यादव, शंकरराव धोटे, सुनील पटेल, लवकुश पांडे, संजयसिंह, बिहारीसिंह, जयसिह सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाया।
