किसानों को किया औषधीय खेती के लिए प्रेरितदेवारण्य योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले के अग्रणी किसानों को प्रशिक्षण

देवास, 28 नवम्बर। आयुष ग्राम अचलूखेड़ी ने आयुष विभाग की देवारण्य योजना में अग्रणी किसानो को पादप औषधीय खेती के लिए प्रेरित करने हेतु गुरुवार को प्रशिक्षण आयोजित किया। आयुष विभाग, उद्यानिकी और सॉलिडरि डाड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक जिला, एक उत्पाद अश्वगंधा की उन्नत कृषि तकनीक पर एक दिवसीय प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों ने विचार रखे। जिला आयुष अधिकारी डॉ.गिर्राज बाथम ने किसानो को देवारण्य योजना के बारे में तथा डॉ राहुल मंडलोई ने आयुष ग्राम योजना पर प्रकाश डाला। उप-संचालक उद्यानिकी पंकज शर्मा ने किसानो को कृषि में उद्यानिकी पौधों के समावेश पर जोर दिया।वरिष्ठ उद्यान अधिकारी परमानंद सेन ने किसानो को अंतरवर्ती कृषि के लाभ बताए।सॉलिडरि डाड जोनल प्रभारी श्रीमती पूर्वा दीक्षित ने किसानो को पुनर्योजित कृषि के सिद्धांत बता कर मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ाने पर जोर दिया।इस मौके पर जिले के 40 किसानो को प्रशिक्षण देकर औषधीय पौधे वितरित किए गए।


