कैसे बनेगा देवास नंबर वन…
नगर निगम कार्यालय में गंदगी का साम्राज्य
नजर नहीं आ रहा स्वच्छ भारत अभियान का असर
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2023/06/2.jpg)
देवास। नगर निगम देवास शहर के स्वच्छ करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाती है, वार्डों में अभियान के जरिए स्वच्छ देवास की कवायद की जाती है, ताकि आने वाले स्वच्छता सर्वे में देवास बेहतर रैंक हासिल कर सके। लेकिन नगर निगम परिसर में ही पसरी गंदगी स्वच्छता की हकीकत बयां कर रही है।यहा तक की निगम परिसर में कई स्थानों पर गंदगी का पसरी रहती है। तसे वही दूसरी और खुद कर्चमारियों ने दीवारों और परिसर के कोनों को पीकदान बना रखा है। नगर निगम परिसर में निगमायुक्त के कक्ष के नीचे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां स्वच्छता के जिम्मेदार बैठकर शहर के स्वच्छ बनाने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन वहां की गंदगी की तस्वीर स्वच्छता के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है। इस तरह का गंदगी का साम्राज्य होने से कैसे हमारा देवास स्वच्छता में सिरमौर बनेगा। कैसे नंबर वन आएगा। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इसके साथ ही शहर के कई वार्डों की गलियों में कचरे का ढेर लगे देखे जा सकते हैं। जहां गंदगी की वजह से लोगों को परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। जब-जब स्वच्छता सर्वे को लेकर टीम शहर में आने वाली रहती है। तब-तबनिगम की टीम वार्डों में घुमकर स्वच्छता का पाठ लोगों को पढ़ाने के साथ ही फील्ड में नजर आती है। तेा अब ऐसे में नंबर वन आना मुश्किल हैं। ऐसी स्थिति रही तो देवास नगर निगम पहले अपनी रैंकिंग से गिर सकता है। अगर देश और प्रदेश में बेहतर रैंक हासिल करना है तो पहले अपने घर यानी नगर निगम परिसर से शुरूआत करना होगा। साथ ही स्वच्छता की कयवाद साल भर चलाना होगी।
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2023/05/ad-1.jpg)
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230602_144159-1024x815.jpg)