खेल दिवस पर कराते प्रतियोगिता का आयोजन

देवास। 29 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास और उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उड़ान स्पोर्ट्स, प्रगति नगर, सोनकच्छ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप जायसवाल थे और अध्यक्षता कुलदीप सिंह मुडलाआना ने की। राहुल सिंह पिलवानी ने बताया कि इस दिन को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है। खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को खेल के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका है और हमें अपनी दिनचर्या में किसी न किसी खेल को शामिल करना चाहिए। समिति द्वारा बच्चों को टी-शर्ट भी वितरित की गई। इस अवसर पर कराते प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जावेद पठान खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास , विजयंत सिंह ठाकुर समिति के उपाध्यक्ष और प्रशिक्षणरत खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन सचिन सिंह परिहार ने किया और आभार अंश निनामा ने व्यक्त किया।
