आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

छात्राओ ने ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीण परिवेश का किया अवलोकन, पुरातत्व मूर्तियों की ली जानकारी

देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास की छात्राओं ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शोभा सुद्रास के मार्गदर्शन में ग्रामीण भ्रमण के अंतर्गत गंधर्वपुरी ग्राम में भ्रमण कराया गया। छात्राओं के साथ दल प्रभारी डॉक्टर शर्मिला काटे, प्रोफेसर प्रमोद परिहार एवं सुश्री सुखदा पुराणिक मेडम उपस्थित थी। ग्रामीण भ्रमण में सर्वप्रथम पुरातात्विक संग्रहालय में खनन के अंतर्गत निकली हुई नवीं सदी की मूर्तियों का अवलोकन किया। संग्रहालय  के लोकेश शिंदे ने छात्राओं को प्रत्येक मूर्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अधिकांश मूर्तियां जीवंत स्वरूप में लग रही थी। अपने समय की वेशभूषा एवं परिवेश को प्रदर्शित कर रही थी। प्रत्येक मूर्ति अपने आप में अमूल्य धरोहर के रूप में देखी गई। विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां छात्राओं ने देखी एवं मूर्ति कलाकार की कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की। किस प्रकार एक मूर्तिकार ने कठिन परिश्रम करके मूर्तियों को इतना सुंदर रूप प्रदान किया होगा। छात्राओं के लिए यह एक नया एवं अनूठा अनुभव रहा। छात्राओं ने ग्रामीण लोगों से चर्चा करते हुए पूछा कि क्या उनका वोटर आईडी बन चुका है और वह मतदान करते हैं तथा 18 वर्ष के महिला एवं पुरुष का वोटर आईडी बन चुका है। स्वच्छता के प्रति वे लोग कितने जागरूक हैं। छात्राओं ने यह भी जानकारी ली कि ग्राम में अधिकांश छात्र- छात्राएं पढ़ाई में रुचि लेती है कि नहीं और अभिभावक किस प्रकार उनको पढऩे के लिए प्रोत्साहित करते हैं इत्यादि इस प्रकार ग्रामीण भ्रमण के माध्यम से छात्राओं ने ग्रामीण परिवेश का अवलोकन करते हुए वहां के खान-पान, रहन- सहन इत्यादि बातों की जानकारी ली। यह छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में एक महत्वपूर्ण पहलू रहा। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...