आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

जनजातीय गौरव पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन 

देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में प्राचार्य डॉ.भारत सिंह गोयल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में जनजातीय गौरव पर एकदिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला का शुभारंभ छात्रसंघ प्रभारी एवं राजनीति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा जायसवाल, समाजशास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ. सुभाष कुमार गुहा, छात्र संघ अध्यक्ष साक्षी सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता भाना द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रनिता मिश्रा, अंकिता मालवीय, माही कुंवर  शक्तावत एवं नीलम शर्मा ने किया। संयोजक डॉ अनीता भाना ने जनजातीय गौरव व्याख्यान माला की वर्तमान में प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन एवं विकास में जनजातीय नायकों की भूमिका सराहनीय है और इस योगदान को हमें विस्मृत नहीं करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्म तिथि 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ वर्षा जायसवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश एक जनजाति बहुल प्रदेश है जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के अंतर्गत जनजातीय नायको जैसे टंट्या भील आदि ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया। डॉ. सुभाष कुमार गुहा ने जनजातियों का भारत की संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था में योगदान प्रतिपादित किया। छात्र संघ सचिव नीलम शर्मा ने नारी सशक्तिकरण की प्रतीक रानी दुर्गावती के चरित्र, प्रशासन तथा संघर्ष और पर्यावरण संरक्षण में चिपको आंदोलन की नायिका गौरा देवी पर विचार प्रस्तुत किए। छात्र संघ अध्यक्ष साक्षी सिंह ने कहा कि जनजातीय नायको के जीवन चरित्र  आधारित इस व्याख्यान माला के आयोजन से निश्चित ही विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास होगा। कार्यक्रम में प्रो. पूजा सोनी, प्रो .धर्मेंद्र दडिग,श्रीमती राधा पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। संचालन प्रो. आकांक्षा कुशराम ने किया आभार प्रदर्शन प्रो. रिकी बाला वर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...