आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश
जनता नागरिक सहकारी, साख संस्था के निर्वाचन संपन्न

देवास। जनता नागरिक सहकारी जनता सहकारी बैंक के संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार ज्योति जाटव के निर्देशन में गुरूवार को मल्हार समिति मंदिर में सम्पन्न हुए। जिसमें सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए संचालक मण्डल में दिलीप कुमार परमार, दिनेश कुमार धुरिया, सुमेरसिंह ठाकुर, मदनलाल कहार, निलेश वर्मा, दीपेश कहार, अनिल सिंह चावडा, डॉ. महेन्द्र सिंह ठाकुर, गुणवंतिबाई अशोक गिरी गोस्वामी, ममता दिलीप शर्मा को निर्विरोध चुना गया। विशेष सम्मेलन में बैंक के सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सहकारिता नेता अशोक गोस्वामी उपस्थित थे। संस्था के निर्वाचन संपन्न होने पर प्रगति पैनल के मदनलाल कहार, रेखा वर्मा, अशोक गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।

