आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मभोपालमध्यप्रदेश

जय श्री राम के उद्घोष एवं भगवा पताकाओं के साथ शहर में निकली भव्य भगवा यात्रा

देवास। संस्था युवा बजरंग सेना के तत्वाधान में भव्य भगवा यात्रा शहर में निकाली गई। भाजयुमो एवं संस्था के अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस द्वितीय वर्ष भी 13 अप्रैल को शाम 5 बजे सयाजी द्वार से विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष, सवंरक्षक महाराज विक्रम सिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन के मुख्य आतिथ्य में महाआरती के साथ भगवा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में बडी संख्या में हिन्दू युवा हाथो में भगवा पताकाएं लिए एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ शामिल हुए। यात्रा में डीजे, ढोल, भगवा पताकाएं, राम दरबार की झांकी, ताशे आदि आकर्षण का केन्द्र थे। पूरा यात्रा मार्ग भगवामय हो गया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टैंड श्री मनकामनेश्वर मंदिर के पीछे मारूती मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां भण्डारा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें करीबन 3000 से अधिक रामभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...