आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नरसिंह घाट पर श्रमदान कर की घाट की सफाई

देवास। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियां तथा नगर परिषद हाटपीपल्या के संयुक्त तत्वाधान में भमोरी नदी पर स्थित नरसिंह घाट हाटपिपलिया में श्रमदान का कार्यक्रम किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण हेतु संकल्प भी दिलवाया तथा घाट की सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बछानिया, नवांकुर संस्था विश्व जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, सचिव संदीप बिंजवा, आदर्श जन कल्याण समिति खजुरिया बीना के सचिव रूपसिंह सेंधव, नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गौरव चंद्रावाल, मेंटर्स प्रवीण जाट, महेश सोलंकी, राजेंद्र सिंह सेंधव, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...