आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

जागृती श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन ने वृक्षारोपण  कर मनाया स्थापना दिवस

देवास। 28 जुलाई रविवार को जागृती श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन देवास द्वारा, अपने द्वितीय स्थापना दिवस  कार्यक्रम का आयोजन होटल लगन पैलेस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद सरस्वती वंदना,अक्षिता शुक्ल ने की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों को विगत 2 वर्ष में हुए आयोजनों, सामाजिक कार्यों एवं संगठन के निर्धारित संकल्पों  की लक्ष्यपुर्ति की विस्तृत जानकारी आशुतोष दुबे एवं अर्चना पाठक द्वारा दी गई। युवा अध्यक्ष राकेश पाठक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से संगठन के कार्य एवं उद्देश्य तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की एवं समाज की देवास जिले की डिजिटल जनगणना का प्रारुप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज की जिलास्तर पर जनगणना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ,जो कि डिजिटल रूप से होगी। इसकी लिंक एवं अधिक जानकारी जल्द ही सभी समाजजनों को सोशल मीडिया द्वारा भेजी जाएगी। साथ ही युवा अध्यक्ष द्वारा सामाजिक संगठन एवं गतिविधियों में किस प्रकार युवा अधिक से अधिक भागीदार बने इस पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लोकेंद्र व्यास, सुभाष पंड्या, घनश्याम  जोशी, वेदमुर्ति पं. आशुतोष  शुक्ल ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता के उद्देश्य की लक्ष्यपुर्ति , विभिन्न बाधाओं को पार कर  किस प्रकार हो एवं वर्तमान में किन सामाजिक विषयों पर संगठन कार्य करे इस पर मागदर्शन दिया। कार्यक्रम में जागृती संगठन की कार्यकारिणी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इसके अन्तर्गत अर्चना पाठक अध्यक्ष,रुपाली जोशी सचिव,पूजा उपाध्याय संगठन मंत्री, सीमा जोशी सांस्कृतिक  सचिव, मुख्य कार्यकारिणी  अध्यक्ष  वासुदेव शर्मा , प्रमोद तिवारी उपाध्यक्ष, रमेश जोशी उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर पंड्या सचिव , अजय व्यास कोषाध्यक्ष, मनोज उपाध्याय महासचिव, आशुतोष दुबे संगठन प्रभारी एवं युवा अध्यक्ष राकेश पाठक, युवा सचिव पंकज व्यास  का सम्मान किया गया । उसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।    

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...