आपका शहरखेलदेवासभोपालमध्यप्रदेश
जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता 30 नवंबर को

देवास। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिला कबड्डी संघ सचिव अनवर खान ने बताया कि 30 नवंबर 2024 तक सेंट्रल मालवा एकेडमी में जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु वर्मा, उपाध्यक्ष हेमेंद्र निगम काकू, सह सचिव विशाल शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी हेमंत सुवीर, प्राचार्य पी एस स्वामी आदि के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।


