आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

जीवन को आनंद प्रदान करती है कृष्ण की लीलाएं

देवास। जीवन को आनंद प्रदान करती है कृष्ण की लीलाएं। श्रीकृष्ण ने पूरे विश्व को आनंद और प्रेम का संदेश दिया। यह विचार श्रीराम द्वारा में भागवत कथा के अंतर्गत महंत स्वामी रामनारायणजी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चे को अच्छे संस्कार दें ताकि वह परिवार, समाज और देश के लिए काम आ सके। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। छोटे-छोटे बालकों को कृष्ण का रूप दिया गया। महंतजी ने शुकदेव मुनि और राजा परीक्षित के बीच में संवाद को विस्तार से बताया। जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ते हैं, तब ईश्वर मानव रूप में अवतार लेकर उसका अंत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें सभी पशु, पक्षियों के प्रति मानवता का व्यवहार करना चाहिए और उनके लिए अन्न, जल की व्यवस्था करना चाहिए। भागवत कथा से हमारे जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इससे हम प्रत्येक परिस्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। प्रातःकाल संतराम सुमिरणजी एवं बाल संत पुनीत रामजी ने निर्गुणी भजन प्रस्तुत किए। मंगलवार को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। कथा का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रखा गया है। कथा में सैकड़ों श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...