आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

जो विद्यार्थियों को पढ़ ले वही श्रेष्ठ शिक्षक होता है- महापौर जय हिन्द सखी मंडल ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री पंड्या को दी विदाई 

देवास। एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। जीवन पर्यंत शिक्षा देना शिक्षक का स्वभाव बन जाता है। विद्यार्थियों की योग्यता ही शिक्षक का पैमाना है। जो विद्यार्थियों को पढ़ ले वही श्रेष्ठ शिक्षक होता है। हमने देखा है कई शिक्षक कक्षा में आते है, पढ़ाते हैं और चले जाते हैं। बच्चों को समझ आया कि नहीं, आया तो कितना समझ आया, यह देखने के लिए शिक्षक के पास समय नहीं होता है। क्योंकि उन्हें पाठ्यक्रम भी पूर्ण करना होता है। जय हिन्द सखी मंडल द्वारा महारानी चिमनाबाई स्कूल में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रसून पंड्या के लिये आयोजित विदाई समारोह में उक्त विचार व्यक्त करते हुए महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रसून पंड्या जैसे शिक्षक बिरले ही होते हैं। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि गणित विषय समझने में थोड़ा कठिन होता है। इस कारण कई विद्यार्थियों के मन में गणित के प्रति एक भय सा उत्पन्न हो जाता है। लेकिन जब प्रसून पंड्या जैसे शिक्षक एक्स्ट्रा क्लास और रविवार को भी स्कूल आकर पढ़ाते हैं तो गणित हर एक केे लिए एकदम सरल हो जाता है। यह हमारे लिये प्रेरणा की बात है कि अपने शिक्षक को विदाई देने के लिए छात्राओं ने ही कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने ही अतिथियों को आमंत्रण दिया, छात्राएं ही पूरी व्यवस्थाएं संभाले हुए है। सखी मंडल की ये छात्राएं आगे जाकर निश्चित रूप से देवास का नाम रोशन करेंगी। प्राचार्य रूचि व्यास ने कहा कि प्रसून पंड्या ने छात्राओं को पाठ्यक्रम का गणित तो पढ़ाया ही साथ में जीवन का गणित भी पढ़ाया । सखी मंडल के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न किया। पार्षद प्रतिनिधि मुकेश मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अतिथि स्वागत प्राचार्य रूचि व्यास और जिला संस्कृत प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने किया। भूमिका तनुश्री विश्वकर्मा ने प्रस्तुत की। संचालन शबाना शाह ने किया तथा आभार रविन्द्र वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दीपक यादव, नीलम पटेरिया, हितेन्द्र यादव, राजेश व्यास, स्नेहा ठाकुर, खुशी परिहार उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...