खिले खिले फूलों की रंगीनी और महक ने लुभाया दर्शकों को

देवास । गॉर्डन एसोसियेशन ऑफ देवास के द्वारा लगाई गई दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ 15 फरवरी को मल्हार स्मृति मंदिर में लेफ्टिनेट जनरल (रिटायर्ड) भरतसिंह सिह सिसौदिया एव्हीएसएम, व्हीएसएम, फार्मर डायरेक्टर जनरल ऑडिनेन्स सर्विसेस और विंग कमांडार (रिटायर्ड) उदय जोगळेकर द्वारा किया गया। अतिथियों ने पुष्प प्रदर्शनी का समय देकर अवलोकन किया और प्रदर्शनी की प्रशंसा की। इस बार भी पुष्प प्रदर्शनी में गजरा गियर्स, सन फार्मा लिमि., कमीन्स टर्बो टेक्नोलॉजी, गेब्रियल इंडिया लिमिटेड, असोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, सेंट थॉम एकेडमी के अलावा व्यक्तिगत कलेक्शन के साथ अरुणा सोनी, वंदना पलासिया, संध्या काले, हरिनाक्षी घार्गे के पौधों और फूलों को दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। प्रदर्शनी में डेहलिया, शेवंती, पिटुनिया, पंेजी, बरबिना, केलेड्यूला, केंडीटफ, स्टॉक, ग्लेड्युला, रजनीगंधा, लार्कस्पर आदि मौसमी फूलों के साथ फूलों का राजा गुलाब भी थे। अमिताभ तिवारी द्वारा बनाए गए मिनिएचर लैंडस्केप, बोनसाई तो एकदम देखने लायक थे। ऐसा लगता था कि प्रकृति का जीता जागता स्वरूप हम एक ट्रे में देेख रहे है। प्रदर्शनी में रखे सभी पौधों को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। दर्शक, इस उत्साह के साथ कि हम भी घर जाकर ऐसा कुछ करेंगे का संकल्प लेकर विदा हुए। रविवार 16 फरवरी को दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस दिन ऐयर मार्शल (रिटायर्ड) शशिकर चौधरी पविसेमे, अविसेमे, विसेमे ने सपत्निक आकर प्रदर्शनी का आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों को गार्डन्स एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह राधेश्याम सोनी के द्वारा प्रदान किये गये। रात समापन हुआ। इन दो दिनों तक सैकड़ों नागरिकों ने खिले खिले फूलों की रंगीनी और महक का आनंद लिया। गॉर्डन एसोसियेशन के अमिताभ तिवारी और संग्राम सिंह घारगे ने बताया कि प्रतिवर्ष वसंत ऋतु में लगने वालीं यह पुष्प प्रदर्शनी विगत तीन दशकों से अनवरत लग रही है और हर वर्ष इसमे भागीदारी करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

