
देवास। देवास जिला तीरंदाजी एसोसिएशन एवं प्रगति एथेलेटिक्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 21 वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला-पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के प्रतियोगिता स्थल का भूमि पूजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, सचिव शेखर कौशल, सहसचिव अशोक पटेल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, कार्यकारिणी सदस्य चेतन राठौड़ एवं अरुण परमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल कहार, देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजानी, तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, पंकज वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, पवन यादव, धर्मेंद्र सिंह, रागिनी चौहान, निरंजन यादव, अनीश तिवारी, सोनू विश्वकर्मा, रितेश मालवीय, आयुषी सिंह आदि उपस्थित थे। प्रेस क्लब के सदस्यों का सम्मान प्रगति क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेट किए गए। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मदनलाल काहार द्वारा दिया गया । संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार मनोज राजानी ने माना।











