दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ,पुष्प एवं वर्धमान का सामूहिक शपथ विधि समारोह सम्पन्न
देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ,पुष्प एवं वर्धमान ग्रुप का शपथ विधि समारोह 19 जनवरी रविवार को स्थानीय स्वस्तिक गार्डन देवास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिरोमणि संवरक्षक श्रीमती पुष्प प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, विशिष्ट अतिथि अमित कासलीवाल, कार्यअध्यक्ष कीर्ति पांड्या, शपथ विधि अधिकारी सुशील पांड्या, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष निलेश जैन छाबड़ा, संयुक्त महासचिव महेंद्र बाकलीवाल, उज्जैन रीजन से अध्यक्ष विमल जैन के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसके साथ ही सभी मंदिर ट्रस्ट एवं ग्रुप के अध्यक्ष सचिव एवं संस्थापक, सहित सभी ग्रुप के दंपति सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अरविन्द पानोत, संदीप जैन, अभिषेक जैन के द्वारा किया गया। ग्रुप प्रतिवेदन सचिव शैलेन्द्र दोषी, वीरेन्द्र जैन, विकास जैन ने पेश किया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पवन जैन इटावा सतपथ, महेन्द्र जैन सर पुष्प, अंकुर जैन वर्धमान, उपाध्यक्ष सुरेश जैन सतपथ, सुनील जैन पुष्प, गौरव जैन वर्धमान, सचिव पंकज जैन सतपथ, मनीष जैन पुष्प, अभिषेक जैन वर्धमान, सहसचिव जितेंद्र सराफ सतपथ, रोहित जैन पुष्प, कोषाध्यक्ष एस. पी. सेठी सतपथ, धीरेन्द्र जैन पुष्प, अभिषेक जैन वर्धमान रहेस सांस्कृतिक सचिव श्रीमती स्वति जैन पुष्प, अभिषेक जैन वर्धमान रहे। प्रचार मंत्री राजेन्द्र जैन सतपथ, पारस जैन पुष्प रहे। संचालक मंडल सदस्य सतपथ से अंतिम जैन, अनिल जैन, नवीन जैन, सौरभ जैन, श्रीमती मनोरमा जैन, नीतू जैन, शर्मीला जैन, पुष्प से मनीष पानोत, अखिलेश जैन, शुभम जैन, श्रीमती रेखा जैन, चेतना जैन रहे। स्वागत भाषण विमल जैन, अध्यक्ष भाषण पवन जैन, महेन्द्र जैन, अंकुर जैन ने दियास कार्यक्रम का संचालन निलेश जैन छाबड़ा द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन मनीष जैन द्वारा किया गया।