आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

दिव्यांगजनों की आर्म रेसलिंग जिला स्पर्धा संपन्न

देवास। मध्य प्रदेश की मंशानुसार सामान्य न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग व खेल ओर युवा कल्याण विभाग के समन्वय से व जिला आर्म रेसलिंग एसो के सहयोग से जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता आईएएस एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय आयपीएस के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला, पुरुष आर्म रेसलिंग पंजा कुश्ती स्पर्धा में सुनीता सोलंकी राजोदा प्रथम, मंजु नागर द्वितीय व वर्षा पंवार को तृतीय स्थान मिला। पुरुषों की 60 किग्रा वर्ग में भगवानसिंह कछावा प्रथम, अनूप झा द्वितीय तथा बद्रीलाल देवास को तीसरा स्थान मिला। 60 किग्रा से अधिक वजन वर्ग की केटेगरी में संतोष राठौर प्रथम, अरशद अली द्वितीय तथा आमिर शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सामाजिक नय विभाग की ओर सें पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार 1000 रू, द्वितीय पुरस्कार 700 रू, तृतीय पुरस्कार 500 रू व प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। रेहान शेख कोषाध्यक्ष आर्म रेसलिंग संघ द्वारा भी नगद राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारी संगीता यादव व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी हेमंत सुवीर, आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार जायसवाल, प्रतियोगिता समन्वयक खालीक शेख, मलिक शेख, प्रदीप पाल, डॉ शशिकला यादव, पप्पू बामनिया, सुुनील यादव, चंदा चौहान, सुनील मालवीय, अजीम शेख, गोपाल डिंगरोदिया आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मुजाहिद शेख, सकलेन खान एवं जीशान अली थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने किया व आभार जावेद पठान ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...