आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

देवास का आरोपी पाकिस्तान बार्डर के 10 किमी पहले पोखरण से पकड़ाया, 2 माह पहले नाबालिग को बहला फूसलाकर ले गया था आरोपी…..

देवास। देवास पुलिस ने राजस्थान के पोखरण से लगे हुए पाकिस्तान बार्डर के 10 किमी पहले से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी 2 माह पहले नाबालिग को बहला फूसलाकर ले गया था। मामले में धारा 376 और पास्को एक्ट लगाया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी मजदूरी करने के दौरान नाबालिग के संपर्क में आया था। इसके बाद वह उसे भगाकर राजस्थान लेकर चला गया था। मामले में परिजनों की शिकायत पर देवास सिविल लाइन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के साथ ही नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि नाबालिग को आरोपी 19 जून 2023 को बहला फूसलाकर ले गया था। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर अरूण पिप्लदे कर रहे थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ ही सायबर सेल की मदद से आरोपी को पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 10 किमी दूर पोखरण राजस्थान से गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लालसिंह चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था आरोपी आगर का रहने वाले हैं। मामले में पास्को एक्ट के साथ ही धारा 376 भी लगाकर प्रकरण को आगे बढाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे विवेचना की जा रही है।
सिविल लाईन टीआई अजय चानना के मुताबकि आरोपी मजदूरी करता था और इस दौरान नाबालिग के संपर्क में आया था। इसके बाद आरोपी उसे बहला फूसलाकर राजस्थान ले गया था। आरोपी को ऐसा लग रहा था कि इतनी दूर जाने के बाद शायद पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन पुलिस की टीम लगी थी। इसमें सायबर टीम की मदद ली गई। करीब 200 से ज्यादा काल खंगाले गए। जिसमें एक काल से सुराग लगा और केस को दिशा मिली। इसके बाद टीम ने आरोपी को राजस्थान पोखरण पाकिस्तान की बोर्डर से गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...