![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2024/11/020-scaled.jpg)
देवास। प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज (के.पी कॉलेज) के एम.एम. इंग्लिश के छात्र अयान पठान का चयन ऑल इंडिया बेस्ट फिज़ीक शरीर सौष्ठव के लिए हुआ। जो कि कर्नाटक के मंगलुरु में होने वाला है। अयान को कॉलेज प्राचार्य सर्वपाल सिंह राणा व जनभागीदारी अध्यक्ष, इंग्लिश साहित्य प्रोफेसर संजय गाडग़े सहित अन्य कॉलेज प्रोफेसरो ने बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। अयान पठान ने कुश्ती फ्री स्टाइल में भी रजत पदक हासिल किया। अयान भोपाल चौराहा इंडोर स्टेडियम में अपनी कुश्ती की प्रैक्टिस करते है। साथ ही वह कोच अजीम शेख से जिम की भी ट्रेनिंग लेते है। अयान की इन दोनों उपलब्धि पर पिता खलीक पठान ने खेल विभाग के जावेद सर, युनुस सर, डीएसओ हेमंत सर एवं पूर्व पार्षद कुश्ती संघ अध्यक्ष अर्जुन यादव ने बधाई दी। साथ ही नाजिल पहलवान, मोंटी पहलवान, कुलदीप यादव पहलवान, सनी मालवीय पहलवान (सीआईएसएफ), अरशद पहलवान ने भी बधाईयां दी। अयान का लक्ष्य है कि वो राष्ट्रीय स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिला, प्रदेश का नाम रोशन करे।
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2023/05/ad-1.jpg)