देवास जिले के खिलाड़ियों ने विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता ने लगाई पदकों की झड़ी खेल गांव देहरिया साहू के खिलाडि़यो ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया तिरंगा
देवास। 1 फरवरी 3 फरवरी 2025 तक विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में आयोजित आठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देवास जिले के
खिलाडि़यो ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। यूनाइटेड शॉटोकान कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया एवं सचिव कपिल खरे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता सात देशों के लगभग 1350 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत प्रथम स्थान पर नेपाल द्वितीय स्थान पर एवं श्रीलंका तृतीय स्थान पर रहा। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश के देवास जिलों के खिलाडियों द्वारा किया गया। इन
खिलाडि़यो द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग एवं वजन समूह में काता एवं कुमिते इवेंट में भाग लेकर कई पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में रश्मि कलम, ऋतिक सोलंकी,वेदांत खरसोदिया द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। टीम कोच द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार है-बालिका वर्ग में निवेदिता खरसोदिया 1 स्वर्ण पदक, आशना शर्मा 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक, उमा पाटीदार 1 रजत 1 कांस्य पदक, श्रद्धा पाटीदार एक रजत एक कास्य पदक, गिरजा पाटीदार एक रजत, अंकिता बंजारे 1 रजत 1 कांस्य पदक, हर्षिता पाटीदार 1 रजत पदक, उर्मिला पाटीदार 1 रजत पदक ,ज्योति पाटीदार 1 रजत पदक, दीक्षा पाटीदार 2 कांस्य पदक प्राप्त किए।बालक वर्ग में वेदांत खरसौदिया 1 स्वर्ण पदक, दीपेंद्र सिंह राठौड़ 1 स्वर्ण पदक ,विपिन सोलंकी 1 स्वर्ण पदक, धीरज चौधरी 2 रजत पदक, मयंक सिंह राठौड़ 1 कांस्य पदक, सुदेश सोलंकी 1 कांस्य पदक प्राप्त कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाडियों की उपलब्धि पर संस्था के मुख्य संरक्षक श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक, मनोज चौधरी विधायक, महेंद्र सोलंकी सांसद, रायसिंह सेंधव जिला अध्यक्ष भाजपा, महाराज विक्रम सिंह पवार, सुभाष शर्मा ,प्रीतम सिंह सोलंकी ,प्रेम परमार ,रजनीश साहू, मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ की सचिव रोहिणी कलम, वैदेही शर्मा ,रेणुका कलम, ऋषभ त्रिवेदी, अजय कुंभकार, जितेंद्र पाटीदार उप सरपंच, जीवन सिंह राजपूत, मनोज मालवी, अनिकेत चौधरी , गंगाराम पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, नीरज पाटीदार, बहादुर सिंह पाटीदार, भादर सोलंकी, हुक्म आचार्य, जितेंद्र पल्सर, आशीष नेता, माखन आदि ने खिलाडियों को बधाई दी।