आपका शहरदेवासमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

देवास जूनियर के महाराज श्रीमंत सदाशिव राव पवार (खासे साहेब) की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए 

देवास। देवास के युग पुरुष श्रीमंत सदाशिव राव पवार देवास जूनियर ( खासे साहेब) के पुण्यतिथि निमित्त उन्हें  मराठा समाज एवं देवासवासियो ने स्थानीय सदाशिव उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस प्रतिमा का अनावरण प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से मराठा समाज के कार्यकारणी अध्यक्ष सुभाष शिंदे, प्रकाश देशमुख, शरद पाचुनकर, सिद्धार्थ महुरकर, अजीत भल्ला, रितेश त्रिपाठी, श्याम पाटिल, भालचंद्र ताकोने, किरण  वर्पे, महेंद्र प्रताप वर्पे, विक्रम वर्पेे, संजीव आचार्य, संजय मालुसरे, सत्यनारायण सोनी , युवराज तपकीर , समरजीत सिंह जाधव आदि समाज जन उपस्थित थे। परिचय महाराज का व्यक्तित्व बड़ा विशाल था। उनकी दखल राष्ट्रीय स्तर पर थी। 1917 में महाराज मराठा एजुकेशन कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष थे। 1919 और 1933 में कुर्मी क्षत्रिय कांफ्रेंस के अध्यक्ष रहे । 1936 में आयुर्वेदिक कांफ्रेंस के अध्यक्ष रहे। वे 1925 में बॉम्बे लेजिसटेटिव कॉंसिल के पूना से सदस्य चुने गये । वे चेम्बर ऑफ प्रिंस नरेंद्र मण्डल के स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य थे। वे मराठा एजुकेशन सोसाइटी को संस्थापक थे। श्री शिवाजी मेमोरियल पुणे को बनाने में इन्होंने दान दिया था। वे महाराज बनने से पूर्व ग्वालियर के होम मिनिस्टर थे। आज के देवास की अधिकतर वास्तु एवं संस्था इन्हें ने स्थापित की जैसे- सय्याजी द्वार, जीवाजी द्वार ( लाल गेट), मल्हारस्मृति मंदिर, यशवंत व्यायाम शाला, महालसा मिल ( स्टैण्डर्ड मिल ), बालगढ, टेकरी पर चढने का रपट मार्ग इन्होंने खुद श्रम दान कर लोगो के साथ बनाया। चिमणाबाई विद्यालय, पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हस्पताल, लक्ष्मी नारायण भवन क्लब, देवास जूनियर पॉवर हाउस, सारंगपुर, रिंगनोड बाकी11 परगनों में विकास कार्य आदि।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...