आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

देवास पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी पुनीद गेहलोद ने 6 थाना प्रभारियों के किए तबादले, थानों की कार्यप्रणाली में तेजी लाने और अनुशासन सुदृढ़ करने की मंशा से उठाया गया कदम

देवास। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक पुनीद गेहलोद ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 6 थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था में दक्षता, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

1. अभिनव शुक्ला, जो वर्तमान में सोनकच्छ थाने में टीआई के रूप में पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केंद्र देवास में स्थानांतरित किया गया है।

2. आशीष राजपूत, जो अब तक रक्षित केंद्र देवास में सेवाएं दे रहे थे, को थाना प्रभारी सोनकच्छ बनाया गया है।

3. सुभोध गौतम, जो अजाक थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, को थाना पिपलरावा की कमान सौंपी गई है।

4. रोहित पटेल, अब तक थाना प्रभारी सिविल लाइन रहे, को स्थानांतरित कर विजयागंज मंडी भेजा गया है।

5. अनिता सिंह, जो थाना प्रभारी विजयागंज मंडी के रूप में पदस्थ थीं, को अब अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

6. हितेश पाटिल, जो रक्षित केंद्र देवास में तैनात थे, को अब थाना प्रभारी सिविल लाइन के रूप में पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम बदलाव

पुलिस अधीक्षक पुनीद गेहलोद द्वारा किया गया यह स्थानांतरण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने की एक प्रभावी पहल के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही, इससे यह भी संकेत मिलता है कि पुलिस विभाग में कार्यशैली को लेकर अब जवाबदेही और अनुशासन को सर्वोपरि रखा जाएगा। सूत्रों की मानें तो जिन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें से कुछ को हालिया कानून-व्यवस्था की स्थिति और जनता से संवाद में कमी को देखते हुए बदला गया है, जबकि कुछ को उनकी कार्यशैली और दक्षता के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जनता को भी नई उम्मीदें

इस प्रशासनिक बदलाव से जिले की जनता को यह उम्मीद है कि नई टीम के साथ पुलिस विभाग अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही, अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया में गति लाने के प्रयास भी तेज होंगे।

पुलिस मुख्यालय का संदेश स्पष्ट

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीद गेहलोद द्वारा किया गया यह फेरबदल एक स्पष्ट संकेत देता है कि विभाग में जवाबदेही और परिणामों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन के इस फैसले का असर आने वाले दिनों में थाना क्षेत्रों की कार्यशैली पर साफ तौर पर दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...