आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

देवास में कौन बनेगा भाजपा जिला अध्यक्ष रायशुमारी में 66 लोगों की रहेगी मुख्य भूमिका, देखे समाचार लाईन पर…..,पार्टी के अंदर तेज हुई सरगर्मियां, 31 दिसम्बर तक घोषणा होने की संभावना

अमित बागलीकार

देवास। भाजपा संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिला अध्यक्ष की बारी है। देवास में जिला अध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर को रायशुमारी होना है। संभावना जताई जा रही है कि 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। जिला अध्यक्ष की घोषणा पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। 27 दिसंबर को भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के नाम के लिए रायशुमारी की जाएगी। रायशुमारी में मंडल अध्यक्ष सहित मंडलों से जिला प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य अपेक्षित पार्टी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जिले के मंडल अध्यक्ष ही रायशुमारी में शामिल होंगे। सभी से तय फारमेट में जिला अध्यक्ष के लिए नाम लिए जाएंगे। रायशुमारी के आधार पर तीन नाम की पैनल प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। प्रदेश संगठन द्वारा यह नाम दिल्ली नेतृत्व को भेजे जाएंगे और वहां से जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।

इनका दावा मजबूत
भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। वर्तमान में जिला अध्यक्ष के लिए सबसे मजबूत दावेदार राजीव खण्डेलवाल को माना जा रहा था लेकिन पार्टी की नई गाईड लाईन के अनुसार पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जाएगा।
कई और दावेदार भी दौड़ में
रायसिंह सेंधव , सुमेरसिंह जादोन (दरबार), राजेश यादव, , नरेन्द्रसिंह राजपुत, कमल यादव, आशीष शर्मा, मनोहरसिंह पवार, महेश चौहान, पोपेन्द्र बग्गा, फूलसिंह चावड़ा, महिला नेत्री माया पटेल, के अलावा कई और दावेदार भी दौड़ में है लेकिन इस बार अभी तक खुलकर कोई नाम सामने नहीं आया है हो सकता है रायशुमारी के दौरान ही जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और नेता अपने पत्ते खोले।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...