आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश
नववर्ष गुड़ी पड़वा एवं चैत्री नवरात्रि पर गुड़ धनिया एवं नीम पत्ती का वितरण

देवास। वार्ड 12 अंतर्गत भारत माता चौराहे पर पार्षद राजेश यादव के संयोजन में नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महामंत्री पंकज वर्मा, मण्डल अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, नवीन सोलंकी, माया तिवारी, कमल निगम ,अशोक पोरवाल, बाबूलाल चौधरी, जयेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, दिलीप सिंह भाटी, जयप्रकाश वर्मा, दिलीप जायसवाल, शरद जायसवाल, डॉ. मुकेश खराडिया, लोकेन्द्र धाकरे, अमृतसिंह राजपूत सहित कार्यकर्ताओ ने भारत माता चौराहे पर नीम पत्ती और गुड़ धनिये का वितरण कर नववर्ष विक्रम संवत 2082 गुड़ी पड़वा एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात 11 बजे सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के प्रोग्राम को सुना।

