आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

नागरिको द्वारा कर जमा करने से शहर विकास मे सहयोग मिलता है- सभापति रवि जैन  ने किया लोक अदालत मे कर जमा करने की सुविधाओं का निरीक्षण

देवास। नगर निगम सभापति रवि जैन के द्वारा 14 दिसम्बर शनिवार को नेशनल लोक अदालत के दिन नगर निगम कार्यालय में शहर के संपत्तिकर, एवं जल करदाताओं की कर भरने की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा निगम कार्यालय में आए करदाताओं से चर्चा कर उनके द्वारा शहर विकास में अपने करो को जमा कर सहयोग करने पर उन्हें धन्यवाद दिया गया। सभापति ने कहा कि नागरिकों द्वारा निगम को कर जमा करने से शहर विकास मे सहयोग मिलता है। सभापति द्वारा नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से कर भरने की जानकारी ली एवं उन्हें अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित भी किया गया श्री जैन ने कहा की करदाताओं द्वारा लोक अदालत मे अपने करों की बकाया राशि जमा करने से नगर निगम द्वारा किये जाने वाले शहर के विकास को गति मिलती है एवं निगम के जनहित अन्य कार्यों का भी संचालन एवं संधारण करने मे सहयोग प्राप्त होता, साथ ही करदाताओं को भी बकाया करो को जमा करने पर सर चार्ज में छूट भी मिलती है। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री सहायक यंत्री दिनेश चौहान, सुर्यप्रकाश तिवारी आदि सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...