
देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम की राजस्व आय में वृद्धि हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा राजस्व अमले से राजस्व वसूली में सम्पत्तिकर जलकर दुकान किराये व लायसेंस फीस की वसूली को लेकर प्रति सप्ताह समीक्ष ली जाकर आवश्यक मार्ग दर्शन व निर्देश जारी किये जा रहे हैं। गत दिनों समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देर्शों के पालन में शहर में नल संयोजन धारियों द्वारा अपने बकाया जलकर को जमा नहीं कराने की दशा में निगम के जलकर विभाग के अमले के द्वारा नल विच्छेद की कार्यवाही के अन्तर्गत वार्ड क्र.03, 15, 33, में जलकर की राशि बकाया होने पर प्रत्येक वार्ड में 2 नल संयोजन विच्छेद किया गया। इसी प्रकार सम्पत्तिकर की वसूली में बढ़ोतरी करने हेतु वार्डों में भवन भूमि सम्पत्तियों के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली करने व भवनों के क्षेत्रफलों की वास्तिविक निर्मित क्षेत्रफलों की जांच भी किये जाने के निर्देश सम्पत्तिकर अमले को दिये गये। प्राप्त निर्देशों के पालन में वार्ड क्र. 01 के मुख्य मार्ग पर स्थित घरेलू व व्यावसायिक उपयोग के भवनों की मौके पर नप्ती की गई तथा यहॉ पर नवीन सम्पत्तियों के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु करदताओं को समयवधि दी गई।


