![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2024/11/1.jpg)
देवास। मध्य प्रदेश निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री माखन सिंह धाकड़ ने बताया कि प्रदेश के 17 लाख निर्माण श्रमिकों पंजीकृत हैं उनको अपने कार्य पर जाने के लिए स्कूटर खरीदना है तो उसको मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा 40000 रुपए का अनुदान 10 दिनों के अंदर दिया जावेगा।निर्माण श्रमिक पूजा राठौर ने ई स्कूटर खरीदा है। मंडल की और से उन्हें 40000 रू के अनुदान केे लिए शीघ्र ही आवेदन किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के औद्योगिक इकाई मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश शासन में कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ के शाजापुर देवास के विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड, मध्य प्रदेश निर्माण मजदूर संघ के प्रदेश के महामंत्री माखन सिंह धाकड़ ने निर्माण श्रमिक श्रीमती पूजा दीपक राठौऱ को स्कूटर की चाबी सौंपी। विजयवर्गी ने पुनः देवास जिले के निर्माण श्रमिकों से निवेदन किया है कि सरकार के द्वारा 40000 का अनुदान स्कूटर खरीदने पर दिया जा रहा है इसका लाभ ले।
![](https://samacharline.in/wp-content/uploads/2023/05/ad-1.jpg)