देवास। बैडमिंटन खिलाड़ी नीति गिरी ने न्यू दिल्ली में आयोजित विधा भारती ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर देवास शहर का नाम रोशन किया। टीम के मैनेजर विकास गोविल ने बताया कि नीति ने अपने सिंगल के मुकाबलो में राजस्थान,उत्तर प्रदेश,दक्षिण भारत,बिहार के खिलाडि़यो को पराजित कर यह मुकाम हासिल किया। खिलाड़ी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजन विक्रांत गिरी व सपना गिरी को दिया। नीति एन.आई.एस. कोच रोहित गुप्ता व अर्जुन सिंह से प्रतिदिन नियमानुसार कुशभाऊ ठाकरे बैडमिंटन हॉल पर प्रशिक्षण प्रात कर रही है। नीति की उपलब्धि पर नगर निगम सभापति रवि जैन, पुलिस अधिक्षक संपत उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, पप्पी मस्कले, जावेद पठान, विकास गिरी ने बधाई दी।
Check Also
Close
-
सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था का अन्नकूट महोत्सव संपन्नDecember 30, 2024