आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

नुक्ते के कार्यक्रम में आया मासूम भटका, सजग नागरिक की मदद से सिविल लाइन थाना पहुंचा, पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इटावा इलाके में मंगलवार दोपहर एक चार वर्षीय मासूम बच्चा त्रिलोक नगर चौराहे पर अकेला भटकता मिला। बच्चे की पहचान कान्हा, निवासी राजनपुरा, जिला राजगढ़ के रूप में हुई है, जो अपने परिजनों के साथ इटावा स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने देवास आया था। स्थानीय सजग नागरिक ने जब बच्चे को अकेले देखा तो आसपास पूछताछ की, पर किसी को उसकी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल बच्चे को सिविल लाइन थाना पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, बच्चा कार्यक्रम स्थल से भटककर त्रिलोक नगर चौराहे तक पहुंच गया, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद किसी को इसका पता नहीं चला। काफी देर तक खोजबीन के बाद बालक के पिता प्रदीप केलकर को जब बच्चा नहीं मिला, तो वे परेशान हो गए। तभी सिविल लाइन थाना से मिली सूचना के आधार पर वे थाने पहुंचे, जहां बच्चा सुरक्षित मिला। पुलिस ने कान्हा की पहचान कर उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...