आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र
पटवारी के स्वागत रैली में जमकर कटी जेब
देवास। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का मंगलवार को शहर में भोपाल जाने से पहले देवास में स्वागत रैली का निकल रही थी जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का शहर में आगमन हुआ तो कांग्रेसियों द्वारा देवास में जोश खरोश के साथ पटवारी का स्वागत किया गया। वही दूसरी और शहर के बीच जेबकतरों ने अपने हाथों की सफाई से कई लोगो की जेबो को काटा गया। अब तो यही बोला जा सकता कि रैली में जेब कतरो ने जमकर चॉदी काटी होगी। स्वागत रैली में शामिल करीबन एक दर्जन लोगों की जेबे कट गई। जेब कतरो ने कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं को तो क्या आमजन को भी नही छोडा एक अंाकडे के अनुसार कम से कम एक लाख रूपये से अधिक रूपयों पर शतिर जेब कतरो ने हाथ साफ किये। नाहर दरवाजा थाने पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।