
देवास। 13 जनवरी 2025 को लाललोई पर्व के अंतर्गत रात्रि 9 बजे लाललोई दहन पर्यावरण की रक्षा हेतु कंडो द्वारा स्थानीय सिंधु भवन ट्रस्ट उज्जैन रोड़ देवास पर किया जायेगा। समय 8.30 बजे तक जो समाजजन उपस्थित होंगे। उन्हें लक्की ड्रा में शामिल किया जायेगा और अध्यक्ष की ओर 10 ग्राम चांदी के सिक्के से पुरुस्कृत किया जायेगा। तत्पश्चात तिल और गुड़ से बने व्यजंन का वितरण होगा। सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम सिर्फ सिंधी भाषा मे प्रस्तुति होगी। महिलाएं ,पुरूष, बच्चो को प्रति व्यक्ति 5 मिनट का समय तय रहेगा। कार्यक्रम पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन रखा है। समाज अध्यक्ष अनिल पंजवानी एवं महिला अध्यक्ष पार्षद सोनी आहूजा ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय तलरेजा ने दी।

