देवास। म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पुरातत्व संबंधी जानकारियों के प्रचार प्रसार हेतु प्रतिवर्ष बूझो जाने फिर देखो अपना प्रदेश अंतर्गत एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 27 जुलाई को किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एच.एल.खुशाल एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी द्वारा दी गई संयुक्त जानकारी अनुसार इस वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 159 हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी विद्यालयों ने ऑन लाईन पंजीयन कराया है। इनमें कुछ अशासकीय विद्यालय भी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 2016 से निंरतर है केवल 2020 एवं 2021 में कोविड के कारण स्थगित की गई थी। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी एवं महारानी राधाबाई शा.क.उ.मा.वि. देवास की प्राचार्य राजश्री काले द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एक विद्यालय से एक ही टीम सम्मिलित होगी। प्रत्येक टीम में 3 सदस्य होंगे। ये सदस्य कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी रहेंगे। यदि किसी टीम में 3 से कम सदस्य हुए तो उन्हें मूल्यांकन में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रत्येक टीम के साथ एक मार्गदर्शी शिक्षक भी रहेंगे। प्रातः 8 बजकर 30 मिनट से 10 बजे तक पंजीयन होगा। प्रातः 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी। इसमें प्रत्येक विद्यालय की 3 सदस्यीय टीम को एक ही प्रश्न पत्र मिलेगा। जिसे तीनों मिलकर एक ही आंसर शीट पर हल करेंगे। डी.ए.टी.सी.सी. प्रभारी स्मिता रावल ने बताया कि लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर टॉप 6 टीमों का चयन कर दोपहर 2 बजे से आडियो वीडियो राउंड प्रारंभ होंगे। इसमें से प्रथम स्थान प्राप्त टीम अगस्त माह में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। क्विज मास्टर प्रसून पंड्या ने बताया कि जिलाधीश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर प्राचार्य एवं छात्राओं की उपस्थिति में पर्यटन क्विज के पोस्टर का अनावरण किया गया।
Check Also
Close