
देवास। बजरंग सेना द्वारा रविवार विभिन्न पदों में नियुक्ति की गई। जिसके अंतर्गत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया और राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह राय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजन ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री अजय मितवाल और युवा मोर्चा संभाग अध्यक्ष मोहित जाट, महिला मोर्चा संभाग अध्यक्ष रितिका उपाध्याय, महिला मोर्चा संभाग मंत्री तनुश्री वर्मा ने धीरज सोलंकी को बजरंग सेना युवा मोर्चा संभाग मंत्री के पद नियुक्ति की गई। श्री सोलंकी के मनोनयन पर बजरंग सेना जिला अध्यक्ष गोपाल सेंधव, जिला उपाध्यक्ष अंकित गोस्वामी, जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जय श्री, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैष्णवी बैरागी सहित बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

