आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

बहु प्रतिष्ठित मुंबई मैराथन में देवास के पांच धावक हुए शामिल

देवास। मुंबई शहर में प्रतिवर्ष होने वाली मैराथन में इस बार विश्व भर से 63500 धावक शामिल हुए। शहर के पांच धावक ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन शहर के धावक सुरेंद्र शुक्ला ने 4 घंटे 20 मिनट में पूर्ण की, वही शहर के युवा धावक अभिषेक लाठी ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन 4 घंटे 22 मिनट मे पूर्ण की। धावक जीतेन्द्र मोहिते ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन 6 घंटे 35 मिनट मे पूर्ण की। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन शहर के धावक आशीष गुप्ता ने 2 घंटे 36 मिनट में और 55 वर्षीय धावक सुधीर पंडित ने 2 घंटे 47 मिनट में हाफ मैराथन पूर्ण की। देवास जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में साइकलिंग और रनिंग की गतिविधियां बड़ी हैं, लोग सवेरे रनिंग करते हुए व साइकलिंग करते हुए देवास शहर की सड़को पर दिखाई देते हैं। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता का कारण निश्चित ही शहर में समय-समय पर होने वाली खेल गतिविधियाँ हैं। 24 नवंबर को हुई देवास रन में भी शहर के रिकार्ड 2300 से अधिक धावक ने भाग लिया था। प्रशासन का भी इन खेल गतिविधियों को सम्पन्न कराने अहम् सहयोग रहता है वह चाहे 9 दिन नो कार हो या साइकिलिंग व स्केटिंग माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान हो।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...